मायंक यादव ने कल रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी को आठवीं ओवर के चौथी गेंद में 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंककर कैमरन ग्रीन को आउट किया।एक क्षण को कोई बिल्कुल नहीं जान पाया कि गेंद कहाँ से आई और कहाँ गई ।मायंक यादव ने बस अभी कैमरन ग्रीन को क्लीन- बोल्ड किया था की गेंद ने स्टम्प को छूआ और विकेटकीपर अनुज रावत के सिर के ऊपर हवा में उड़ी और बाउंड्री की ओर चली । मायंक यादव ने अपनी शानदार बाउलिंग से ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन को 0 और 9 रन पर आउट कर दिया, जिससे सभी हैरान हो गए।इसके अलावा, उन्होंने एक और खिलाड़ि को आउट करके पूरे मैच में तीन विकेट लिए।
आइए जानते है मयंक यादव के बैकग्राउंड के बारे में
मयंक यादव एक साधारण मध्यम वर्ग के परिवार से हैं। उनकी लंबाई 6 फीट 1 इंच है। उनके पिता, देवेंद्र यादव जी को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा अपने बेटे का सपना पूरा करने के लिए और उन्हें दिल्ली सोनेट क्लब में जुड़वाने के लिए 14 साल की उम्र में।
शुरू से कमजोर और पतले शरीर होने के बावजूद, उनका तैलेंट और क्रिकेट के लिए लगाव किसी से छुपा नहीं था। वह बचपन से ही क्रिकेट से जुड़े रहे हैं और इसी बीच उन्हें कई छोटे भी आई हैं। पिछले साल ही एक मैच के दौरान उनकी चोट आई थी जिसकी वजह से वह रणजीत ट्रॉफी में शामिल नहीं हो पाए थे।
इसके अलावा, मयंक यादव शुरू से श्रीकृष्ण के भक्त हैं और शुद्ध शाकाहारी हैं।
मयंक यादव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दर्ज करने के कुछ दिनों बाद, एलएसजी के पेसर मायंक यादव ने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद का खुद का रिकॉर्ड बेहतर किया, 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे।
